स्नैक्स,कबाब और स्वादिष्ट खाना कैसे बनाते है बनाना सिकिये और दुसरो को भी सिकिये और बना कर खिलाये। snacks, kebab, or testy food,

गुरुवार, 7 मई 2020

पनीर मलाई टिक्का - Paneer malai tikka

 

                          पनीर मलाई टिक्का


हेलो दोस्तो आज हम पनीर मलाइ टिक्का बनायेगे   आपने पनीर मलाई टिक्का तो जरूर खाया होगा तो आज में आपको बताता हूँ की पनीर मलाइ टिक्का आप घर पे सरल तरीके से कैसे बना सकते है यकीन मानिए दोस्तो ये क्रीमी और बहुत टेस्टी होने वाला है तो चलो दोस्तो देखते है पनीर मलाइ  टिक्का  कैसे बनता है
                                 
paneer-malai-tikka-image
paneer malai tikka




(दोस्तो मेरी सब पोस्ट हिंदी में होती है इस लिए कोही भी दिकत हो तो आप मुझे comment कर पूछ सकते है)

                                 सामग्री


1 पनीर- 400 ग्राम
2 छाना हुआ दही-80 ग्राम
3 अदरक,लहसुन,हरिमिर्च का पेस्ट- 30 ग्राम
4 काजू- 50 ग्राम
5 अमूल चीज- 10 ग्राम
6 इलाइची पाउडर- 1/2 चम्मच
7 क्रीम - 5 चम्मच
8 चोप अदरक- 1चम्मच
9 चोप लहसुन - 1 चम्मच
10 चोप धनिया के डंठल- 1 चम्मच
11 रिफाइण्ड तेल- 20 ग्राम
12नमक- स्वादानुसार
13निम्बू का जूस- स्वादानुसार
14मखन - जरूरतानुसार

हरा भरा कबाब कैसे बनाते है
                         
पनीर-मलाई-टिक्का-फ़ोटो
पनीर मलाई टिक्का


                               बनाने की बिधि


सबसे पहले  पनीर छोटे छोटे पीस में काट ले अब हम दोस्तो सबसे पहले इसे फस्ट मेरिनेसशन करेंगे इसके लिए हम इसमे सबसे पहले अदरक,लहसुन,हरिमिर्च का पेस्ट ऐड करेंगे उसके बाद इसमें तेल और नमक डाल कर मिक्स कर दे  अब हम 30 मिनट के लिए इसे बर्तन से कबर कर के रख लेंगे (बहुत लोग इसमे निम्बू का रस डालने के लिए बोलते है लेकिन हम इसमे निम्बू का रस पकने के बाद डालेंगे क्योंकि निम्बू पकने के बाद कड़वा हो जाता है) और तब तक हम काजू के साथ अमूल चीज डाल कर मिक्सर मे बडिया से बारीक पीस लेंगे 30 मिनट होने के बाद एक बर्तन में हैंग कर्ड( छाना हुआ दही) ले उसमे  काजु और चीज़ का पेस्ट और इलाइची पाउडर,चोप अदरक,चोप लहसुन,और चोप हरे धनिए के डंठल, नमक,क्रीम  ऐड कर के मिक्स कर दे  अब इस मिक्सर में फस्ट मेरिनेसशन किया हुआ पनीर ऐड कर ले  इसके बाद इसे बर्तन में कबर कर के 1 से 2 घण्टे के लिए
फ्रिज़ में रख ले, 1 से 3 घण्टे बाद इसे निकाले और सीख में एक एक कर के बढ़िया से लगाये आप इसमें प्याज़,टमाटर,शिमलामिर्च भी काट कर लगा सकते है इसके बाद आप इसे सिगड़ी  या
तंदूर में 8 से 10 मिनट तक कुक करे(आप इसे ओबन में भी कुक कर सकते है) कुक
होने के बाद एक बर्तन में  निकाले  इसमें निम्बू का रस और तोड़ा सा मखन मिलाये अब हमारा क्रीमी और मलाइदार  पनीर मलाइ  टिक्का तैयार है अब आप इसे हरि पुदीने की चटनी के साथ परोसे आप इसे नान या रोटी के साथ भी खा सकते है

पनीर टिक्का कैसे बनाते है

(नोट- दही छानने के लिए आप एक पतले कपड़े में दही डाल कर उसे बढ़िया से बांद ले और ओवर नाईट इसे कही टांग ले)
(नोट 2- पकाते समय temperature का ध्यान रखे 150℃ से 160℃)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें