स्नैक्स,कबाब और स्वादिष्ट खाना कैसे बनाते है बनाना सिकिये और दुसरो को भी सिकिये और बना कर खिलाये। snacks, kebab, or testy food,

शनिवार, 2 मई 2020

चिकन टिक्का - Chicken Tikka

                        

                        चिकन टिक्का


हेलो दोस्तो आज हम चिकन टिक्का बनायेगे ।चिकन टिक्का के बारे मे मेरे को ज्यादा बताने की जरूरत तो नही है अगर आप नॉनवेज के सौकीन है तो आपने चिकन टिक्का तो जरूर खाया होगा तो आज में आपको बताता हूँ की चिकन टिक्का कैसे बनता है यकीन मानिए दोस्तो ये जूसी और बहुत टेस्टी होने वाला है तो चलो दोस्तो देखते है चिकन टिक्का  कैसे बनता है 
                                                 
चिकन टिक्का कैसे बनाते है
chicken tikka

                           

(दोस्तो मेरी सब पोस्ट हिंदी में होती है इस लिए कोही भी दिकत हो तो आप मुझे comment कर पूछ सकते है)

                          सामग्री


बोनलेस चिकन थाई- 500 ग्राम
छाना हुआ दही- 150 ग्राम
अदरक,लहसुन,हरिमिर्च का पेस्ट- 50 ग्राम
कसूरी मैथी- 1 चम्मच
गरम मसाला- 1 चम्मच
जीरा पाउडर - 1 चम्मच
धनिया पाउडर- 2 चम्मच
देगी मिर्च- 3 चम्मच                                           
सरसो का तेल- 40 ग्राम
काला नमक- 2 चम्मच
नमक- स्वादानुसार
निम्बू का जूस- स्वादानुसार
                         
चिकन-टिक्का-कैसे-बनाते-है
चिकन टिक्का
         

मटन सीख कबाब कैसे बनाते है

                                                                                                     बनाने की बिधि

सबसे पहले चिकन थाई  को बोनलेस कर के साफ से धो ले उसके बाद उसे छोटे छोटे पीस में काट ले अब हम दोस्तो सबसे पहले इसे फस्ट मेरिनेसशन करेंगे इसके लिए हम इसमे सबसे पहले अदरक,लहसुन,हरिमिर्च का पेस्ट ऐड करेंगे उसके बाद इसमें देगी मिर्च और नमक के साथ सरसो का तेल डाल कर मिक्स कर दे अब हम 30 मिनट के लिए इसे बर्तन से कबर कर के रख लेंगे (बहुत लोग इसमे निम्बू का रस डालने के लिए बोलते है लेकिन हम इसमे निम्बू का रस पकने के बाद डालेंगे क्योंकि निम्बू पकने के बाद कड़वा हो जाता है) 30 मिनट होने के बाद एक बर्तन में हैंग कर्ड( छाना हुआ दही) ले उसमे गरम मसाला,जीरा पाउडर,धनिया पाउडर,कसूरी मेथी और देगी मिर्च मे गर्म सरसो का तेल ऐड कर के मिक्स कर दे ( देगी मिर्च कलर के हिसाब से ऐड करे) अब इस मिक्सर में चिकन ऐड कर ले  इसके बाद इसे बर्तन में कबर कर के 3 से 4 घण्टे के लिए
फ्रिज़ में रख ले, 3 से 4 घण्टे बाद इसे निकाले और सीख में एक एक कर के बढ़िया से लगाये इसके बाद आप इसे सिगड़ी  या
तंदूर में 10 से 12 मिनट तक कुक करे(आप इसे ओबन में भी कुक कर सकते है) कुक
होने के बाद एक बर्तन में  निकाले  इसमें निम्बू का रस और तोड़ा सा मखन मिलाये अब हमारा चिकन टिक्का तैयार है अब आप इसे हरि पुदीने की चटनी के साथ परोसे आप इसे नान या रोटी के साथ भी खा सकते है

(नोट- दही छानने के लिए आप एक पतले कपड़े में दही डाल कर उसे बढ़िया से बांद ले और ओवर नाईट इसे कही टांग ले)
(नोट 2- पकाते समय temperature का ध्यान रखे 150℃ से 160℃)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें