स्नैक्स,कबाब और स्वादिष्ट खाना कैसे बनाते है बनाना सिकिये और दुसरो को भी सिकिये और बना कर खिलाये। snacks, kebab, or testy food,

शनिवार, 2 मई 2020

चिकन सीख कबाब - chicken seekh kebab

             

                     चिकन सीख कबाब

हेलो दोस्तो आज हम चिकन सीख कबाब बनायेगे । सीख कबाब का नाम तो आप लोगो ने सुना ही होगा दोस्तो चिकन सीख की रेसिपी तो बहुत सारे लोग अलग अलग बताते है लेकिन आज में आपको अपने तरीके से चिकन सीक की आसान और शानदार रेसिपी बताऊंगा अगर इसे सही से बनाया जाए तो ये जूसी और बहुत टेस्टी होने वाला है तो चलो दोस्तो देखते है चिकन सीख कबाब कैसे बनाते है

                                           
chicken-seekh-kebab--kaise-banate-hai
chicken seekh kebab




                           सामग्री

1 बोनलेस चिकन- 500 ग्राम
2 अमूल चीस -50 ग्राम
3 हरि मिर्च चोप- 2 चम्मच
4 अदरक चोप - 1 चम्मच
5 लहसुन चोप- 2 चम्मच
6 हरे धनिया डंठल -10 ग्राम
7 गरम मसाला- 1 चम्मच
8 जीरा पाउडर- 1चम्मच
9 धनिया पाउडर-1चम्मच
10 क्रीम- 10 ग्राम
11 पीली मिर्च- 2 चम्मच
12 काला नमक- 1 चम्मच
13 नमक- स्वादानुसार
14 निम्बू- स्वादानुसार

                                       
चिकन-सीक-कबाब-कैसे-बनाते-है
चिकन सीख कबाब

मटन सीक कबाब कैसे बनाते है


                       बनाने की बिधि

सबसे पहले चिकन को बोनलेस कर के साफ से धो ले उसके बाद उसमें  धनिया के डंठल,अमूल चीज़ मिला कर उसका 2 से 3 बार कीमा निकाल ले
जब कीमा निकल जाए तो उसके बाद उसमें
चोप हरि मिर्च,चोप अदरक,चोप लहसुन,गरम मसाला,जीरा पाउडर,धनिया पाउडर,पीली मिर्च ऐड करे  इसके बाद तोड़ा क्रीम डाल कर इसे बढ़िया से मिक्स करें जब मिक्स हो जाये तो
इसे बर्तन में कबर कर के 2 से 3 घण्टे के लिए
फ्रिज़ में रख ले, 2 से 3 घण्टे बाद इसे निकाले और सीख में इसे हाथो से चिपकाये (चिपकाने में दिकत हो तो तोड़ा हाथो में पानी लगा कर इसे चिपकाये) किसके बाद आप इसे सिगड़ी या तंदूर में 10 से 12 मिनट तक कुक करे ( आप इसे ओबन में भी कुक कर सकते है)
कुक होने के बाद इसे छोटे पीसेस में काट ले
उसके बाद एक बर्तन में इसमें निम्बू का रस और मखन  मिलाये अब हमारा चिकन सीख कबाब तैयार है अब आप इसे हरि पुदीने की चटनी के साथ परोसे आप इसे नान या रोटी के साथ भी खा सकते है।     
                                  चिकन टिक्का कैसे बनाते है

(नोट 2- पकाते समय temperature का ध्यान रखे 150℃ से 160℃)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें