चिकन मलाइ टिक्का
हेलो दोस्तो आज हम चिकन मलाइ टिक्का बनायेगे अगर आप नॉनवेज के सौकीन है तो आपने चिकन मलाइ टिक्का तो जरूर खाया होगा तो आज में आपको बताता हूँ की चिकन मलाइ टिक्का कैसे बनता है यकीन मानिए दोस्तो ये क्रीमी और बहुत टेस्टी होने वाला है तो चलो दोस्तो देखते है चिकन मलाइ टिक्का कैसे बनता हैChicken malai tikka |
(दोस्तो मेरी सब पोस्ट हिंदी में होती है इस लिए कोही भी दिकत हो तो आप मुझे comment कर पूछ सकते है)
सामग्री
1 बोनलेस चिकन- 500
2 छाना हुआ दही- 80ग्राम
3 अदरक,लहसुन,हरिमिर्च का पेस्ट- 50ग्राम
4 काजू- 150ग्राम
5 अमूल चीज- 50ग्राम
6 इलाइची पाउडर-1 चम्मच
7 जैफल पाउडर- 1टी चम्मच
8 क्रीम - 80ग्राम
9 चोप अदरक- 1चम्मच
10 चोप लहसुन- 1चम्मच
11 चोप धनिया के डंठल- 2चम्मच
12 रिफाइण्ड तेल- 20ग्राम
13 नमक- स्वादनुसार
14 निम्बू का जूस- स्वादानुसार
15 मखन- 5चम्मच
चिकन मलाइ टिक्का |
बनाने की बिधि
सबसे पहले चिकन को बोनलेस कर के साफ से धो ले उसके बाद उसे छोटे छोटे पीस में काट ले अब हम दोस्तो सबसे पहले इसे फस्ट मेरिनेसशन करेंगे इसके लिए हम इसमे सबसे पहले अदरक,लहसुन,हरिमिर्च का पेस्ट ऐड करेंगे उसके बाद इसमें तेल और नमक और जैफल पाउडर डाल कर मिक्स कर दे (दोस्तो जैफल से हमारा चिकन बहुत सॉफ्ट हो जाएगा जिससे मु में जाते ही अच्छे से मलाइ जैसा लगेगा) अब हम 30 मिनट के लिए इसे बर्तन से कबर कर के रख लेंगे (बहुत लोग इसमे निम्बू का रस डालने के लिए बोलते है लेकिन हम इसमे निम्बू का रस पकने के बाद डालेंगे क्योंकि निम्बू पकने के बाद कड़वा हो जाता है) और तब तक हम काजू के साथ अमूल चीज डाल कर मिक्सर मे बडिया से बारीक पीस लेंगे 30 मिनट होने के बाद एक बर्तन में हैंग कर्ड( छाना हुआ दही) ले उसमे काजु और चीज़ का पेस्ट और इलाइची पाउडर,चोप अदरक,चोप लहसुन,और चोप हरे धनिए के डंठल, नमक,क्रीम ऐड कर के मिक्स कर दे अब इस मिक्सर में फस्ट मेरिनेसशन किया हुआ चिकन ऐड कर ले इसके बाद इसे बर्तन में कबर कर के 3 से 4 घण्टे के लिए
फ्रिज़ में रख ले, 3 से 4 घण्टे बाद इसे निकाले और सीख में एक एक कर के बढ़िया से लगाये इसके बाद आप इसे सिगड़ी या
तंदूर में 10 से 12 मिनट तक कुक करे(आप इसे ओबन में भी कुक कर सकते है) कुक
होने के बाद एक बर्तन में निकाले इसमें निम्बू का रस और तोड़ा सा मखन मिलाये अब हमारा क्रीमी और मलाइदार चिकन मलाइ टिक्का तैयार है अब आप इसे हरि पुदीने की चटनी के साथ परोसे आप इसे नान या रोटी के साथ भी खा सकते है
(नोट- दही छानने के लिए आप एक पतले कपड़े में दही डाल कर उसे बढ़िया से बांद ले और ओवर नाईट इसे कही टांग ले)
(नोट 2- पकाते समय temperature का ध्यान रखे 150℃ से 160℃)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें