स्नैक्स,कबाब और स्वादिष्ट खाना कैसे बनाते है बनाना सिकिये और दुसरो को भी सिकिये और बना कर खिलाये। snacks, kebab, or testy food,

शुक्रवार, 15 मई 2020

कॉर्न चीज़ कबाब - Corn Cheese Kebab

  

                      कॉर्न चीज़ के कबाब

        How to make corn cheese kebab

हेलो दोस्तो कॉर्न  चीज़ के कबाब कॉर्न के साथ कुछ इंडियन स्पाइस मिला कर एक अच्छा स्नैक्स बना सकते है दोस्तो कॉर्न के साथ हम अमूल चीज़ स्टफ करेंगे जिससे ये बहुत ही चीज़ी कबाब होने वाला है तो चलो दोस्तो  सिकते है कॉर्न चीज़ कबाब कैसे बनाते है
                         
Corn-cheese-kebab-image
कॉर्न चीज़ कबाब




(दोस्तो मेरी सब पोस्ट हिंदी में होती है इस लिए कोही भी दिकत हो तो आप मुझे comment कर पूछ सकते है)

                               सामग्री


1 ब्लांच किया हुआ कॉर्न(मकई) - 400ग्राम
2 आलू उबले हुए- 100ग्राम
3 पनीर- 150 ग्राम
4 अमूल प्रोसेस चीज़- 100 ग्राम
5 देशी घी या रिफाइण्ड तेल- 200 ग्राम
6 जीरा पाउडर- 1/2 चम्मच
7 गरम मसाला पाउडर- 1/2 चम्मच
8 धनिया पाउडर- 1/2 चम्मच
9  पीली मिर्च- 1 चम्मच
10 हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच
11 हरि मिर्च चोप-1 चम्मच
12 चोप अदरक -1/2 चम्मच
13 चोप हरा पुदीना- 4 चम्मच
14 काला नमक-1/2 चम्मच
15 नमक- स्वादानुसार
16 भुना हुआ बेसन- जरूरतानुसार
17 ब्रेड कर्म (ब्रेड का चूरा)- जरूरतानुसार
18 कॉर्न फ्लौर- जरूरतानुसार

      बरॉक्ली की टिक्की कैसे बनाते है
                           
कॉर्न-चीज़-कबाब-फ़ोटो
Corn cheese kebab


                          बनाने की बिधि


सबसे पहले दोस्तो उबले हुए कॉर्न (मकई) को मिक्सर में क्रश कर ले( मकई को ज्यादा बारीक ना पीसे आप इसे चाकू की मदत से भी चोप कर सकते है)  उसके बाद एक पेन ले उसमे तोड़ा सा देशी घी डाले उसके बाद घी को तोड़ा गरम होने दे उसके बाद उसमें  अदरक और हरि मिर्च  डाल दे उसके बाद कॉर्न भी डाल दे कॉर्न को तब तक भूने जब तक उसका पानी ना सूख जाए कॉर्न भुनने के बाद उसे बर्तन पर निकाल के ठंडा होने दे उसके बाद ग्रेटेड आलू और पनीर ले फिर उसमें कॉर्न ऐड करे फिर उसमें मसाले मिलाये जीरा पाउडर, गरम मसाला, धनिया पाउडर,पीली मिर्च हल्दी पाउडर ,चोप पुदीना ,काला नमक
और नमक फिर इसमें ब्रेड क्रम ओर भुना हुआ बेसन ऐड करे अच्छी तरह मिलाने के बाद इसकी छोटी गोलिया बनाये फिर इसके अंदर चीस स्टफ करे फिर कॉर्नफ्लोर की मदत से इनकी टिक्कियां बना ले (आप इन्हें कॉर्न फ्लौर का घोल बना के उसमे डिप कर के बाहर से ब्रेड का बारीक चूरा लगा कर और भी क्रिस्पी बना सकते हो आपको जैसे भी अच्छा लगे दोनों ट्राय कर के देखिये)    पालक चीज़ कबाब कैसे बनाते है

अब एक पेन में घी या तेल ले और इन घी गरम होने के बाद  टिक्कियों को दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन करे
अब इने निकाल ले। तैयार है कॉर्न  चीज़ के कबाब।
इने पुदीने की चटनी या केचअप के साथ परोसे 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें